Home Hot News आज सोमवार को बनें ये शुभ मुहूर्त

आज सोमवार को बनें ये शुभ मुहूर्त

28
0

Aaj ka panchang 9 January 2023: आज सोमवार को माघ माह के कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि है। तृतीया सुबह 9.39 बजे आरंभ होगी, इसके पहले द्वितीया तिथि रहेगी। आज पूरे दिन अश्लेषा नक्षत्र रहेगा। सूर्योदय सुबह 7.17 बजे एवं सूर्यास्त सायं 5.50 बजे होगा। चन्द्रोदय 7.55 बजे तथा चन्द्रास्त 9.06 बजे होगा।

आज का पंचांग इस प्रकार रहेगा (Aaj ka Panchang)

शक संवत – 1944
विक्रम संवत – 2079
कलि संवत – 5123
मास – माघ माह, कृष्ण पक्ष

यह भी पढ़ेंः Jyotish Tips: भूल कर भी किसी से उधार न लें ये 4 चीजें, वरना बर्बाद हो जाएंगे

शुभ-अशुभ मुहूर्त एवं राहुकाल (Aaj ka Rahukaal)

आज दोपहर 12.49 बजे से 1.30 बजे तक एवं 2.54 बजे से 3.36 बजे तक दुष्ट मुहूर्त रहेगा। कुलिक योग दोपहर 2.54 बजे से 3.36 बजे तक एवं कंटक योग सुबह 9.20 बजे से 10.02 बजे तक रहेगा। कालवेला/ अर्द्धयाम का समय सुबह 10.43 बजे से 11.25 बजे तक रहेगा। यमघण्ट योग दोपहर 12.07 बजे से 12.49 बजे तक एवं यमगंड योग सुबह 11.09 बजे से दोपहर 12.28 बजे तक रहेगा। राहुकाल (Aaj ka Rahukaal) सुबह 8.33 बजे से 9.51 बजे तक रहेगा। इस अवधि में कोई भी शुभ कार्य करने से बचें।

यह भी पढ़ेंः Mangalwar ke Upay: आज करें हनुमानजी के इन मंत्रों का प्रयोग, मिट्टी में मिल जाएगा बड़े से बड़ा शत्रु

आज का चौघड़िया (Aaj ka Choghadiya)

आज सुबह 7.17 बजे से 8.37 बजे तक अमृत का चौघड़िया रहेगा। सुबह 9.56 बजे से 11.15 बजे तक शुभ का चौघड़िया रहेगा। दोपहर 3.12 बजे से सायं 5.50 बजे तक क्रमशः लाभ एवं अमृत का चौघड़िया रहेगा। पंचांग (Aaj Ka Panchang) के अनुसार आज अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12.13 बजे से 12.55 बजे तक रहेगा। अमृत काल का समय सुबह 7.13 बजे से 9.01 बजे तक है। आज विजय मुहूर्त दोपहर 2.19 बजे से 3.02 बजे तक रहेगा। आज भद्रा भी है, अतः कोई भी कार्य बिना मुहूर्त न करें। इन शुभ चौघड़ियों एवं मुहूर्त में राहुकाल को टाल कर अन्य सभी प्रकार के शुभ कार्य किए जा सकते हैं।

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

#आज #समवर #क #बन #य #शभ #महरत

Previous articleFor The U.S., Bitcoin Is A National Security Opportunity, Not A Threat
Next articleBrazilian police fire tear gas at Bolsonaro supporters

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here